दस मीटर एयर पिस्टल में हर्ष और चमन खातून विजेता
आजमगढ़, जून 19 -- आजमगढ़। पुलिस लाइन में चल रही शूटिंग प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। 10 मीटर एयर पिस्टल (सीनियर पुरुष सिंगल पुलिस सर्विसेज) में प्रथम स्थान पर आरक्षी हर्ष प्रताप सिंह रहे। वहीं, महिला वर्ग में महिला आरक्षी चमन खातून प्रथम रहीं। पुरुष वर्ग में दूसरे स्थान पर आरक्षी निखिल मौर्य, तीसरे स्थान पर आरक्षी सुनील कुमार शिंदे रहे। महिला वर्ग में दूसरे स्थान पर महिला आरक्षी मोनिका पांडेय रहीं। मुख्य अतिथि डीआईजी सुनील कुमार सिंह की पत्नी मीनाक्षी सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान एसपी ग्रामीण चिराग जैन की पत्नी मोहिता जैन, सीओ सिटी की पत्नी अंजलि, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, प्रतिसार निरीक्षक रजनीश कुमार ओझा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.