नैनीताल, फरवरी 16 -- भीमताल, संवाददाता। विकास भवन सभागार में सोमवार को डीएम ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व शेष धनराशि का शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने सभी विभागों को 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मद में ए श्रेणी में बने रहने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किए जाएं और मौके पर जाकर सत्यापन भी किया जाए। साथ ही इस वर्ष विभागों की ओर से क्रय की गई सामग्री की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण एजेंसियों को मार्गों में प्रस्तावित डामरीकरण कार्य शुरू कर समय से पूरा करने को कहा। जहां-जहां क्रैश बैरियर क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें तत्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.