हापुड़, जनवरी 22 -- जिले में दस मार्च तक खुरपका-मुंहपका टीकाकरण कार्यक्रम के सातवें चरण का अभियान शुरू किया गया। फ्री गंज रोड स्थित पशु चिकित्सालय से सदर विधायक विजयपाल आढ़ती द्वारा हरी झण्डी दिखाकर टीकाकरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद के सभी ब्लॉक स्तरीय संस्था के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व पशु चिकित्साधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। विकास खण्ड हापुड़ पर निर्धारित शहरी क्षेत्रों व गांवों में 45 दिन के अन्दर टीकाकरण कार्य पूर्ण किया जायेगा। इसमें संस्था के अधिकारियों व कर्मचारियों के अतिरिक्त पशु मैत्रीयों का सहयोग लिया जायेगा। खुरपका- मुंहपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सात‌वें चरण के टीकाकरण के लिए गौवंशीय-महीगौवंशीय पशुओं को निशुल्क टीकाकरण करने के लिए जनपद को कुल 2 लाख 62 हजार 959 का लक्ष्य, जिसमें...