लखनऊ, अप्रैल 16 -- 16 अप्रैल से 13 मई तक आंदोलन की चेतावनी आयकर भवन में प्रदर्शन से एकजुटता दिखाईलखनऊ, प्रमुख संवाददाता।सेंट्रल ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन (जेसीए) के आह्वान पर गुरुवार को लखनऊ के प्रत्यक्षकर भवन में आयकर अधिकारियों-कर्मचारियों ने लम्बित मांगों के संबंध में प्रदर्शन किया।जेसीए ने राजस्व सचिव, वित्त मंत्रालय को पत्र भेजा था। इसमें सीबीडीटी की ओर से कर्मचारियों के मुद्दों पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए गंभीर चिंता व्यक्त की थी। इस पत्र में 10 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया गया है। कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने इस साल जनवरी से देय डीए/डीआर की किस्त की शीघ्र घोषणा, कैडर रिव्यू एवं रिस्ट्रक्चरिंग को अंतिम रूप देना, आईटाीओ के लिए ऑल इंडिया इंटर एसई वरिष्ठता सूची को शीघ्र जारी करना, भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन, इंटर चें...