हरदोई, फरवरी 28 -- मल्लावां। विकासखंड मल्लावां की ग्राम सभा तेंदुआ में पिछले दस महीनों से स्थाई तौर पर सफाई कर्मचारी की तैनाती न होने से गांव में गंदगी का अंबार लगा है। मजबूरी में ग्रामीण अपने-अपने घरों के सामने स्वयं सफाई कर रहे हैं। ग्राम प्रधान सचेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कई बार खंड विकास अधिकारी को पत्र लिखकर सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। गांव में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत बन रहा आरआरसी केन्द्र भी अधूरा पड़ा है। लगभग पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित हो रहे इस केंद्र में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग किया जाना है, लेकिन एक किस्त शेष होने के कारण निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि न तो सफाई कर्मचारी है और न ही कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था। ऐसे में गांव म...