वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। चौक स्थित शहर के पहले गैस इंसुलेटर उपकेंद्र के सुड़िया फीडर के ब्रेकर और केबल बॉक्स की मरम्मत हो गई है। नो लोड पर सुड़िया फीडर चार्ज किया जा रहा है। शनिवार को लोड देने की संभावना है। वहीं, मछोदरी डिविजन के अधिशासी अभियंता नवीन प्रजापति ने चौक उपकेंद्र के अभियंताओं से जवाब तलब किया है। इस लापरवाही के लिए उन्हे फटकार भी लगाई है। पिछले वर्ष जून में सुड़िया फीडर के ब्रेकर की गैस लीक हो गई थी। मरम्मत के लिए ब्रेकर लखनऊ भेजा गया था। मरम्मतशुदा ब्रेकर से 16 मार्च को जब सप्लाई दी गई तो आउटगोइंग फीडर ब्लास्ट हो गया। इसके बाद से ब्रेकर चालू नहीं हो सका। इसके बाद से सुड़िया फीडर को टाउनहाल उपकेंद्र से जोड़कर चलाया जा रहा था। 'हिन्दुस्तान' में इस बड़ी लापरवाही को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इस पर मछोदरी डि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.