दस महीने बाद भी नहीं तैनात हुआ सफाई कर्मी
रायबरेली, मई 17 -- महराजगंज,रायबरेली। 10 महीने से मोन गांव में सफाई कर्मी की तैनाती विभाग द्वारा नहीं की गई है। नालियां बजबजा रही हैं। नालियां झाड़ झंकार से पटी हैं, संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ रहा है। क्षेत्र की मोन ग्राम पंचायत को स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2021-22 में माडल गांव घोषित किया गया था। यहां तैनात सफाई कर्मी परवेश कुमार का तबादला अगस्त में होने के बाद अब तक यहां सफाई कर्मी की तैनाती नही हो सकी। मोन ग्राम प्रधान श्यामकला का कहना है कि उनकी ग्राम पंचायत में मोन समेत 15 गांव है। जिनमें पांच विद्यालय व चालीस छोटी बड़ी नालियां है। करीब दस महीनों से सफाई कर्मी के न होने से गांव में गंदगी का अम्बार लगा है। कई बार तो उन्होंने स्वयं से मजदूर लगाकर सफाई करवाई है। सफाई के लिए ग्रामीणों के अक्सर फोन आते हैं। कई बार बीडीओ व एडीओ से समस्या की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.