हमीरपुर, जुलाई 28 -- हमीरपुर। प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित 10 महिला खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय टीम के लिए चयन किया गया है। उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि 4 से 6 अगस्त तक स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। चयन प्रक्रिया में जनपद की 18 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों में मानवी, अनुष्का, साक्षी, सिमर, रिया, काजल, लक्ष्मी यादव, उषा यादव, सोनी एवं रिया शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी 29 जुलाई को प्रात: 11:00 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, चित्रकूट में आय...