गिरडीह, मार्च 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। डीटीओ संतोष कुमार ने बुधवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर 10 वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की है। इन वाहनों से एक लाख 80 हजार रुपए जुर्माना भी वसूला गया है। अभियान के तहत मुख्य सड़कों और महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर सघन जांच की गई। इस दौरान नियम का उल्लंघन करनेवाले 10 भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिनसे 180000 जुर्माना भी वसूला गया। अभियान के दौरान टीम ने ट्रक, डंपर, ट्रेलर सहित अन्य वाहनों के दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान पंजीकरण प्रमाण पत्र, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच हुई। जिन वाहनों के दस्तावेज अधूरे पाए गए अथवा निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। डीटीओ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.