लखीमपुरखीरी, जून 4 -- मैगलगंज। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मैगलगंज कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार मितौली ने की। बैठक में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने सभी ताजियादारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि ताजियों की ऊंचाई किसी भी हालत में 10 फीट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली के तारों से हादसे की आशंका रहती है, इसलिए शासन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें। जुलूस निर्धारित रूट से ही निकाला जाए और समय का विशेष ध्यान रखा जाए। नायब तहसीलदार ने कहा कि मोहर्रम आपसी भाईचारे का त्योहार है। यह भी पढ़ें- सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें। अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी समस्या होने प...