सोनभद्र, जून 17 -- सोनभद्र, संवाददाता। मोहर्रम पर्व को जनपद में सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मगुरुओं, ताजियादारों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर आपसी भाईचारे एवं सामाजिक समरसता के साथ पर्व मनाने का संकल्प व्यक्त किया। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मोहर्रम पर्व पूरी श्रद्धा, अनुशासन एवं कानून व्यवस्था के दायरे में मनाया जाए। उन्होंने कहा कि ताजिया की ऊँचाई 10 फीट से अधिक नहीं होगी तथा किसी भी स्थिति में पेड़ों की डालियों की छंटाई नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- मुहर्रम में नहीं आरंभ करें कोई नई परंप...