आजमगढ़, मई 31 -- आजमगढ़,संवाददाता। प्रोजेक्ट अलंकार के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने के आरोप में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने 10 राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों तथा डीआईओएस कार्यालय में तैनात एक पटल सहायक का वेतन मई माह से अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से अवरुद्ध कर दिया है। बताया गया कि संबंधित प्रधानाचार्यों द्वारा योजना से जुड़ी आवश्यक सूचनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर अपलोड नहीं की गईं। इसके परिणामस्वरूप जिले को प्रदेश स्तरीय मूल्यांकन में 'डी' श्रेणी प्राप्त हुई, जिससे जिले की रैंकिंग प्रभावित हुई। डीआईओएस अजय कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत आवश्यक जानकारियां निर्धारित वेबसाइट पर समय से अपलोड न किए जाने के कारण जिले की प्रगति प्रभावित हुई है। मंडलीय समीक्षा बैठक में इस प्रकरण को...