लखनऊ, अप्रैल 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम सदन की बैठक में बुधवार को पहली बार 10 नामित पार्षद भी बैठे। हालांकि इन पार्षदों को बोलने का मौका नहीं मिला लेकिन वह खड़े होकर महापौर के पास तक आए और कहा कि हमारे अधिकार बताए जाएं। पार्षद ने गले में अधिकार बताने की तख्ती टांग रखी थी। मेयर ने कहा कि इसे निकालिए। शासन ने करीब 2 महीने पहले गणेश वर्मा, दीप जायसवाल, रूपचंद अग्रवाल, पंकज बोस, किशन पाल, संतोष सिंह बलखंडी, नेहा सिंह, अखिलेश गिरी, मधुबाला त्रिपाठी और पुरुषोत्तम पुरी को नामित पार्षद बनाया था। बुधवार को सभी सदन की बैठक में मौजूद थे। हालांकि इन पार्षदों को विकास निधि दिए जाने पर कोई चर्चा नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...