देवघर, मार्च 19 -- देवीपुर। देवीपुर प्रखंड क्षेत्र में पड़ने वाले देवघर व मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के भोटर की संख्या को देखते हुए चुनाव आयोग के निर्देश पर विभिन्न दस बड़े बूथों को अलग किया गया। जिससे दस नए बूथों स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए दस नए बीएलओ का नियुक्ति कराया गया। जिसका बुधवार को योगदान कराया गया। सभी को बैग, कीट, फॉर्म 6, 7, और 8 आदि दिया गया। विशेष रूप से झारखण्ड राज्य में होने एसआइआर को लेकर प्रखण्ड कार्यालय देवीपुर में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी देवीपुर राजेश बारला के देखरेख में प्रशिक्षण दिया गया। साथ इसके आलावे पुराने सभी बीएलओ को भी एसआइआर को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर बीपीआरओ बिनोद दास, कंप्यूटर ऑपरेटर सौरव कुमार व सभी बीएलओ आदि उपस्थित थे। बीएलओ करेंगे नेशनल हाउस नंबरिंगमतदाता सूची गह...