पिथौरागढ़, जून 21 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दस दिवसीय सब जूनियर बालक व बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग विशेष प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण में राज्य के 10 जिलों के चयनित 46 खिलाड़ियों को मुक्केबाजी का प्रशिक्षण दिया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि खिलाड़ी 22 से 29 जून तक जालंधर, पंजाब में होने वाली सब जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। बताया इन खिलाड़ियों में चंपावत से एक, उधम सिंह नगर से तीन, अल्मोड़ा, चमोली व हरिद्वार से एक-एक, देहरादून से छह व पिथौरागढ़ से 14 खिलाड़ी शामिल है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जीवन प्रकाश, प्रकाश जंग थापा, उमेश गढ़िया, रेनू दानू ने मुक्केबाजों को प्रशिक्षण दिया। यह भी पढ़ें- दस दिवसीय राज्य स्तरीय विशेष प्रशिक्...