जहानाबाद, अगस्त 9 -- करपी, निज संवाददाता। करपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशिकांत कुमार दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भोपाल रवाना हो गए। उनका प्रशिक्षण आरसीवीटी नरोन्हा अकादमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट, भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। यहां वे इंटीग्रेटेड आशा मॉड्यूल प्रशिक्षण में भाग लेंगे। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक के आदेश के आलोक में अरवल जिले से करपी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशिकांत कुमार को इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अधिकृत किया गया है। प्रशिक्षण के लिए उनका चयन स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार राज्य से स्वास्थ्य विभाग के चुनिंदा 10 अधिकारियों को ही इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने ...