मधुबनी, मार्च 23 -- मधुबनी। मधुबनी जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान मे जिले के खिलाड़ियों के लिए दस दिवसीय टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सोमवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण शिविर वाटसन प्लस टू उवि परिसर के खेल भवन मे आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर प्रात: और संध्या दो पालियों मे आयोजित हो रहा है। जानकारी देते हुए हुए संघ के सचिव संतोष झा ने बताया की शिविर का मुख्य उद्देश्य जिला-स्तर एवं प्रमंडल-स्तर पर खेल को बढ़ावा देना एवं खिलाड़ियों के लिए अनुकूल वातावरण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अध्यक्ष विजेता देवी ने कहा की ट्रेनिंग कैंप परीक्षा के तारीखों को ध्यान मे रख कर आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण शिविर मे शौर्य, मानसी, कृष्णा, वैष्णवी, मनदीप, सुमन, नीरज, ख़ुशी, सानवी आदि खिलाड़ी ने कहा की उनका टारगेट नेशनल चैंपियनशिप खेलना है, जिसके ...