प्रयागराज, जनवरी 31 -- उत्तर प्रदेश सरकार की 'एक जनपद-एक उत्पाद योजना के तहत शनिवार को नैनी में 10 दिवसीय कौशल एवं उद्यमिता प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर गणेश केसरवानी ने किया। योजना के अंतर्गत कुल आठ प्रशिक्षण बैच शुरू किए गए, जिनमें छह फूड प्रोसेसिंग और दो मूंज उत्पाद से जुड़े हैं। महापौर ने कहा कि यह योजना युवाओं, महिलाओं और कारीगरों को स्वरोजगार के अवसर देकर आत्मनिर्भर बनाएगी। उपायुक्त उद्योग शरद टंडन ने प्रशिक्षण को रोजगारपरक बताया। इस दौरान जवाहर लाल, आशीष कुमार, महेन्द्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.