महोबा, फरवरी 12 -- महोबा, संवाददाता। पिछले दस दिन से बिजजी न आने से मुल्ला के खोड़ा के वाशिंदे परेशानियों से जूझ रहे है। लोगों काआरोप है कि विद्युत विभाग में शिकायत दर्ज करने के बाद भी समस्या के निस्तारण को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बिजली न आने से परीक्षा की तैयारियों में लगे छात्र परेशान हो रहे है। कबरई विकास खंड की ग्राम पंचायत छिकहरा के मजरा मुल्ला के खोड़ा में पिछले दस दिन से अंधेरा छाया है। गांव में लगे ट्रांसफार्मर से डीपी खराब होने के बाद विभागीय कर्मचारी विद्युत व्यवस्था को बहाल करने की सुध नहीं ले रहे है। ग्रामीण सूरजपाल, शिवराम, सुरेश, आकाश, लाखन, चंद्रशेखर, शिवपाल सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के अवर अभियंता को जानकारी दी गई मगर आपूर्ति बहाल करने की दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लाइनमैन आपूर्ति बह...