दस दिन से ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर नाराजगी
फतेहपुर, जून 23 -- छिवलहा, संवाददाता क्षेत्र के नरौली खुर्द मोहबलीपुर में भाकियू अराजनैतिक की बैठक में बिजली की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। किसानों का कहना था कि मोहबलीपुर में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते दस दिनों से जला होने पर भी उसे नहीं बदला जा सका। किसानों ने जेई से तत्काल समस्याओं से निजात की मांग की है।किसानों का कहना था कि दस दिन से ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत के बावजूद इसे अब तक नहीं बदला जा सका। उनका कहना था कि लोड अधिक होने के कारण यहां पर लगा ट्रांसफार्मर आए दिन जलने के कारण समस्याएं उठानी पड़ती हैं जिसकी क्षमता वृद्धि करवाई जाए। वहीं गांव के अंदर से जाने वाली एलटी लाइन बेहद जर्जर हो चुकी हैं जिसे तत्काल बदलवाकर ग्रामीणों को राहत दिलवाई जाए। किसानों की शिकायत पर जेई जितेंद्र पाल ने आश्वासन देते हुए कहा कि दो दिन के अंदर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.