संतकबीरनगर, दिसम्बर 9 -- नाथनगर/धनघटा, हिन्दुस्तान टीम। महुली थाना क्षेत्र के भिटनी खुर्द गांव से एक युवक दस दिन पूर्व घर से सन्दिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। सोमवार अपराह्न उसका शव धनघटा क्षेत्र के खेवसिया गांव के माझा क्षेत्र में एक पेड़ से लटकता मिला। सूचना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। धनघटा थाने की पुलिस के अलावा महुली पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीमा चिन्हित होने के बाद धनघटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया है। युवक की मौत को लेकर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम भिटकिनी खुर्द निवासी यमुना प्रसाद पाण्डेय का बेटा उमेश पाण्डेय (30) विगत 27 नवंबर को घर से सुबह 8:30 के लगभग कहीं जाने के लिए निकला। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.