गाजीपुर, जनवरी 7 -- गाजीपुर, संवाददाता। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध अस्पताल में डायग्नोस्टिक सेंटर की कंप्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी) जांच मशीन बीते दस दिनों से खराब है। बुधवार को भी खराब थी। मरीज जब पर्ची लेकर काउंटर पर पहुंचे तो पता चला की मशीन खराब है। जिसके बाद मरीजों को निजी लैब से जांच करानी पड़ी। इससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं कई मरीजों के पास धनराशि नहीं होने के कारण निराश लौटना पड़ा। मेडिकल कालेज से संबंद्ध अस्पताल में ठंड बढ़ने के बाद मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। जिससे प्रतिदिन 25 सौ से तीन हजार मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच रहे है। चिकित्सक मरीजों के सेहत की जांच करते हुए जांच लिख रहे है, लेकिन काउंटर पर जाने के बाद मरीजों को जानकारी मिल रही है कि सीबीसी की जांच नहीं करायी जा रही है। इसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.