गुड़गांव, मार्च 8 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। मिलेनियम सिटी की सड़कों को चलने योग्य बनाने के तमाम सरकारी दावे और वादे हकीकत की कसौटी पर फेल साबित हो रहे हैं। 18 फरवरी को अतिरिक्त निगम आयुक्त अंकिता चौधरी ने शहर की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए 10 दिनों का विशेष अभियान चलाने और पांच हजार गड्ढे भरने के सख्त निर्देश दिए थे। लेकिन आज इस समय सीमा के बीत जाने के बाद भी जमीनी हालात जस के तस बने हुए हैं। शहर की मुख्य सड़कों से लेकर कॉलोनियों की गलियों तक, गड्ढे लोगों का सफर दर्दनाक बना रहे हैं। सड़कों की बदहाली का आलम यह है कि खुद मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद भी काम की रफ्तार नहीं बढ़ी। 9 फरवरी को जिला कष्ट निवारण समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एक महीने के भीतर शहर की सड़कों को सुधारने और पटौदी रोड के गड्ढे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.