दस दिन में चालू हो जाएगा पकड़िया विद्युत उप केंद्र
रुद्रपुर, जून 28 -- खटीमा, संवाददाता। बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए ऊर्जा निगम ने पकड़िया में बन रहे 132 केवी विद्युत उप केंद्र को जल्द चालू करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी के तहत रविवार को ऊर्जा निगम रुद्रपुर के मुख्य अभियंता ने उप केंद्र का निरीक्षण किया। उम्मीद जताई कि दस दिन में उप केंद्र काम करना शुरू कर देगा। इसके बाद खटीमा क्षेत्र में बिजली का संकट खत्म हो जाएगा। पकड़िया में पिटकुल विद्युत उप केंद्र की स्थापना करा रहा है। इसके कार्य में तेजी लाने के लिए ऊर्जा निगम के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। रविवार को रुद्रपुर से मुख्य अभियंता एनसी टोलिया एवं अधीक्षण अभियंता डीके जोशी पकड़िया पहुंचे। उन्होंने उप केंद्र के कार्यों को देखा और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। खटीमा के उप खंड अधिकारी आलोक सचान ने बताया कि उप केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.