दस दिन में आना वाला सामान ढाई घंटे में एयरपोर्ट तक पहुंचा
नोएडा, जून 18 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कार्गो हब शहर के उद्यमियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। बुधवार को नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर उतरी पहली कार्गो फ्लाइट से शहर के उद्यमियों का सामान मात्र ढाई घंटे में नोएडा आ गया, जबकि पहले सड़क के रास्ते इस सामान को आने में सात से 10 दिन लगते थे। वहीं, आईजीआई से भी सामान ग्रेनो पहुंचने में 24 घंटे का समय लगता था, इसका कारण कार्गो व यातायात का दबाव रहता था। केडीएस ग्रुप के सीईओ विशाल गोयल ने बताया कि उन्होंने चेन्नई से आई पहली कार्गो फ्लाइट में एक टन कॉपर मंगवाया, बुकिंग के अगले दिन ही मात्र ढाई घंटे में उनका सामान नोएडा एयरपोर्ट पर पहुंच गया। बताया कि उनकी इकोटेक-3 में इकाई हैं। वह तार व एटीएम से प्रयोग होने वाला कागज तैयार करते हैं। उनका अधिकांश सामान चेन्नई या महाराष्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.