वाराणसी, अप्रैल 11 -- मिर्जामुराद (वाराणसी)। मेहंदीगंज गांव की 30 वर्षीय कविता की शुक्रवार को मौत हो गई। विवाहिता ने दस दिन पहले विषाक्त पदार्थ खा लिया था। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमला शंकर की पत्नी कविता ने 10 दिन पूर्व पारिवारिक विवाद पर यह कदम उठाया था। हालत बिगड़ने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...