रांची, फरवरी 14 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा थाना क्षेत्र के कामता पैना पहाड़ की 28 वर्षीय युवती मगदली लकड़ा को दस दिनों बाद सकुशल बरामद कर लिया गया। उसे भ्रष्टाचार मुक्ति संघ के सदस्यों ने पुलिस के सहयोग से गुमला जिले से खोज निकाला। जानकारी के अनुसार तीन फरवरी को मगदली अपने घर से जोन्हा साप्ताहिक बाजार जाने के लिए निकली थी। घर से निकलने से पहले उसकी मां के साथ मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। मामले की सूचना अनगड़ा थाना पुलिस को दी गई थी। अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने व्यक्तिगत रुचि लेते हुए तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई। पुलिस की मदद से युवती को गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रजवार गांव से बरामद किया गया, जहां वह अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.