गंगापार, फरवरी 26 -- थाना क्षेत्र के भीटा गांव के पास विगत 17 फरवरी को अपराह्न में ई रिक्शा से ससुराल जा रही महिला के गले से चेन खींचकर भागे अपाचे सवार दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ उनके पास से लूट में प्रयुक्त अपाचे बाइक सहित चेन की बिक्री के बाद मिले अस्सी हजार बरामद कर लिया। बताते चलें कि विगत 17 फरवरी को अपराह्न लगभग चार बजे सविता द्विवेदी पत्नी कमल द्विवेदी निवासी चटकहना थाना औद्योगिक क्षेत्र घूरपुर के बिरवल गांव अपने मायके से एक निमंत्रण में शामिल होकर ई रिक्शा से लौट रही थी। इसी बीच भीटा गांव के पास पीछे से अपाचे पर सवार होकर आए बदमाशों ने सविता के गले से सोने की चैन खींचकर भाग निकले थे। घटना के बाद पीड़िता ने घूरपुर थाने में उक्त घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। लूट का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी घूरपुर दिनेश सिंह ने बताया कि घटना के ब...