बांदा, मई 11 -- बांदा। जनपद में सोमवार को चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों ने लोगों के बेहाल किया। अधिकतम तापमान में दो और न्यूनतम में तीन डिग्री का इजाफा हो गया। दस दिन की राहत के बाद दोपहर में तेज धूप व लू से सड़कों व बाजार में सन्नाटा रहा। गिने चुने लोग ही बाहर निकले। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार व बुधवार को भी आसमान साफ रहेगा और तेज धूप की वजह से तापमान में इजाफा हो सकता है। जनपद में अब पिछले चार दिनों से आसमान साफ होने के कारण मौसम में नमी कम हो रही है और अब पश्चिम से आ रही गर्म हवाएं तापमान बढ़ा रही हैं। यह भी पढ़ें- तेज धूप ने बढ़ाया पारा, अधिकतम 40 डिग्री पहुंचा दिन में सुबह 11 बजे से ही लू का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सुबह से तेज धूप निकली और गर्मी ज्यादा हुई। दोपहर में 12 बजे के बाद तपिश के कारण लोग घरों में कैद रहे। रोडवेज...