अलीगढ़, फरवरी 18 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। रामघाट रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। पूर्व में महा शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा को लेकर काम पांच फरवरी से 15 फरवरी तक रोका गया था। इस बीच लोगों को जाम से निजात मिली। लेकिन अब फिर से सड़क निर्माण का काम शुरु हो गया है। मंगलवार को पहले दिन ही लोगों को जाम से जूझना पड़ा। योजना के तहत क्वार्सी से मीनाक्षी पुल की तरफ आर्य समाज मंदिर तक व दूसरी तरफ के मार्ग पर किशनपुर तिराहे के पहले कट तक सड़क निर्माण कार्य हो गया। इसके बाद पांच फरवरी से काम बंद कर दिया गया, जो 15 फरवरी तक रहा। इसके बाद 16 फरवरी को इसकी तैयारी शुरु की और 17 फरवरी मंगलवार को काम शुरु कर दिया गया। काम के चलते मार्ग को बंद कर दिया गया। इसी के बाद जाम लगने का सिलसिला शुरु हुआ। सुबह इतना जाम रहा कि लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.