बक्सर, जून 1 -- पेज पांच के लिए ----- अनदेखी पंप से पानी टंकी में पानी चढ़ाने वाली पाइप टूटी, पानी टंकी भी फट कर गिरा गर्मी में जलसंकट से जूझ रहे लोग, अनदेखी से विभाग के खिलाफ है आक्रोश फोटो संख्या- 04, कैप्सन- सोवां के खरहाटाड़ में बंद पड़ा नलजल पानी टंकी। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। प्रखंड के सोवां पंचायत स्थित खरहाटाड़ टोला के ग्रामीण पिछले दस दिनों से जल संकट से जूझ रहे हैं।

जल संकट की स्थिति भीषण गर्मी के इस मौसम में पानी की कमी ने लोगों की दिनचर्या को बदल दिया है। विभाग की अनदेखी के कारण ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ने लगा है। सोवां पंचायत के खरहाटाड़ टोला में सबसे अधिक ओबीसी की आबादी है। सभी किसान और मेहनतकश है। यहां के सभी घरों में चापाकल की सुविधा नहीं है। नल से जल उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2022 में पंचायत से नलजल लगा था। हर घर तक पानी प...