शाहजहांपुर, अप्रैल 18 -- कलेक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि 10 दिनों में शत-प्रतिशत रजिस्ट्री पूरी की जाए और हर दो घंटे पर प्रगति की जानकारी ली जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को लेखपालों की दैनिक समीक्षा करने और 30 अप्रैल तक सभी किसानों का पंजीकरण पूरा कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि खतौनी के आधार पर किसानों की सूची बनाकर किसी भी पात्र किसान को वंचित न रखा जाए। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री में आई तेजी, 77 फीसदी होने का दावा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.