अररिया, अप्रैल 30 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में कुदरती कहर ने किसानों की उम्मीद पर पानी फेर दिया है। किसान प्रकृति की मार से कैसे उबरेंगे यह सोचकर परेशान हैं। लगातार आ रही आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से जिले में व्यापक नुकसान होने के चलते किसानों की कमर टूट गयी है। स्थिति यह है कि अब अगेती फसलों की बुआई के लिए किसान हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। पिछले दस दिनों में चार बार आई आंधी-तूफान व बारिश खासकर मक्का उत्पादक किसानों पर आफत बनकर टूटी है। सैकड़ों एकड़ में लगी मक्का बार-बार तेज हवा के साथ बारिश से खेतों में गिरकर बर्बाद हो रहा है और निचले इलाके के खेतों में लगी मूंग और जूट फसल के खेतों में पानी लग गया है। यह भी पढ़ें- मौसम का मिजाज बदला, आंधी और बारिश से भीषण गर्मी से राहत किसानों का कहना है कि अगर जल्द खेतों से पानी खत्म नहीं हुआ त...