रांची, नवम्बर 16 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के किता गांव में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा विमला केशव स्मृति कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय कुरमाली गीत एवं नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन दिवस पर देर शाम तक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। लोककला, नर्तकी नृत्य, पांता नाच, गीत और छऊ नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न सांस्कृतिक दलों की भागीदारी ने सिल्ली, पंचपरगना और झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथियों ने की सांस्कृतिक संरक्षण की प्रशंसा: समारोह में मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, पूर्व मुखिया डबलू महली, पंसस कमलेश महल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.