उरई, जनवरी 8 -- जालौन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मरीजों को पोषण कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल ने गोद लिए 10 टीबी मरीजों को पुष्टाहार सामग्री और कंबल वितरित किए। बृहस्पतिवार को सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल ने कहा कि क्षय रोग एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर उपचार, नियमित दवा सेवन और संतुलित आहार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। टीबी उन्मूलन में जनप्रतिनिधियों और समाज के हर वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने मरीजों से अपील की कि वे इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं का लाभ लें। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने कहा कि टीबी मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.