बागपत, मई 10 -- बागपत। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। परीक्षा परिणाम से संबंधित किसी भी विषय में यदि कोई विद्यार्थी स्क्रूटनी कराना चाहता है, तो वह करा सकते है। इसके लिए प्रति विषय निर्धारित शुल्क 100 रुपये की दर बैंक ड्राफ्ट जारी करते हुए दस जून तक सन्निरीक्षा आवेदन पत्र संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा अग्रसारित कराकर परिषद कार्यालय में पंजीकृत डाक अथवा व्यक्ति रूप से परिषद कार्यालय को उपलब्ध करा सकता है। दस जून के बाद पश्चात परिषद कार्यालय को प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...