गाजीपुर, अप्रैल 17 -- गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कराये जाने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि मतदाताओं के डिडुप्लीकेशन (हटाना) एवं कंप्यूटरीकरण की कार्रवाई 21 अप्रैल से 28 मई तक होगा। 29 मई से नौ जून तक कंप्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्र का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग सहित फोटो प्रतियां करायी जाएगी। वहीं दस जून को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाश किया जाएगा। यह भी पढ़ें- त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नामावली वृहद पुनरीक्षण को समय-सारिणी जारी यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव : 20 जून को फाइनल मतदाता सूची का होगा प्रकाशन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...