उन्नाव, अप्रैल 17 -- शुक्लागंज, उन्नाव। थाना गंगाघाट पुलिस ने गुरुवार को धनईया मोड़ के पास सूचना के आधार पर छापेमारी कर जुआ खेलते हुए दस लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 68,300 रुपये मालफाड़, 18,530 रुपये जमा तलाशी, 11 मोबाइल फोन और तीन ताश की गड्डियां बरामद की गईं।पुलिस के अनुसार सभी आरोपी थाना गंगाघाट क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं। गिरफ्तार लोगों में नरेंद्र, राजकुमार, सुशील निषाद, धर्मेंद्र निषाद, अजय निषाद, शिवा निषाद, शिवम निषाद, विनीत रावत, राधेश्याम और अनिल शामिल हैं। सभी के खिलाफ थाना गंगाघाट में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- जुआ खेलते 12 पकड़े, 1.14 लाख रुपए बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.