मिर्जापुर, जनवरी 3 -- चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चील्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव के पास शनिवार की भोर दस चक्का न्यू चेचिस का चार चक्का चोर खोल ले गए। चालक न्यू चेचिस लेकर उत्तराखंड से पश्चिम बंगाल लेकर जा रहा था। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र के हल्दी कला गांव निवासी हरिप्रसाद गोस्वामी 10 चक्का न्यू चेचिस लेकर उत्तराखंड के रुद्रपुर से पश्चिम बंगाल जा रहा था। साथ में और अन्य न्यू चेचिस भी मौजूद थे। शनिवार की भोर लगभग तीन बजे चील्ह के श्रीपट्टी गांव में स्थित एक ढाबे के सामने सड़क किनारे चालक ने वाहन खड़ा कर दिया। साथी चालक के साथ ढाबे पर सो गया। उसी दौरान चोर सड़क किनारे खड़े 10 चक्का न्यू चेचिस का चार चक्का रिम समेत खोल ले गए। सुबह जब चालक हरिप्रसाद की नींद खुली तो देखा चेचिस वाहन के पीछे का चार चक्का ...