भभुआ, अगस्त 16 -- कुल्हड़िया में दो और डिड़खिली टोल प्लाजा के पास एक दुर्घटना हुई, श्रद्धालुओं की कार से लेकर ऑटो तक हुए हादसे मार्बल लदे ट्रेलर के नीचे फंसे ऑटो को तीन क्रेनों की मदद से ढाई घंटे बाद निकाला गया दुर्गावती, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र से गुजरी दिल्ली-कोलकाता सिक्सलेन पर शनिवार को करीब दस घंटों में तीन सड़क हादसे हुए, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के धनिहारी निवासी निर्मल सिंह के 19 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार, धनंजय कुमार पांडेय के 23 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार तेटी, रोहतास जिले के सासाराम शहर स्थित तकिया मुहल्ला निवासी राकेश सिंह के 36 वर्षीय पुत्र उमानंद कुमार, शिवसागर थाना क्षेत्र के समहुता निवासी प्रमोद खरवार के 34 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमा...