बस्ती, जून 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती शहर के कचहरी क्षेत्र के चार हजार से ज्यादा घरों की बिजली दस घंटे से ज्यादा गुल रही। पूरी रात बिजली गुल रहने से लोगों में हाहाकार मच रहा। शनिवार सुबह लगभग 4:30 बजे आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस लिया।जिला न्यायालय मार्ग पर शुक्रवार शाम लगभग छह बजे पीपल के पेड़ की मोटी डाल वहां से गुजर रहे 11 केवी कचहरी की लाइन पर अचानक गिर गया। एक झटके में तार पर मोटी डाल गिरने से 11 केवी का एक पोल तार सहित धराशायी हो गया। कचहरी फीडर से जुड़े लगभग चार हजार घरों, कार्यालय, दुकानों की बिजली गुल हो गई। देर शाम को सक्रिय हुई बिजली विभाग की टीम ने सबसे पहले डाल को काटकर रास्ता साफ किया, इसके बाद टूटे हुए पोल को बदलने की कार्रवाई की गई। पूरी रात टूटे तार को बदलने के लिए टीम लगी रही। सुबह चार बजे के बाद काम...