रुडकी, जून 8 -- भगवानपुर। भगवानपुर पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 10.68 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। सोमवार की सुबह भगवानपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस भगवानपुर के सिकंदरपुर से बढ़ेड़ी जाने वाली सड़क के समीप पहुंची तो एक संदिग्ध युवक घूमता दिखाई दिया। इस दौरान युवक पुलिस को देखकर खेतों में भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 10.68 ग्राम स्मैक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...