कटिहार, फरवरी 1 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि कुर्सेला थाना क्षेत्र के तीनधरिया रेलवे ढ़ाला के समीप गांजा और स्मैक तस्करी कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूर्णिया जिले के बड़हारा थाना क्षेत्र के मुरबल्ला निवासी मोहन मेहता, भागलपुर जिले के साहू परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया निवासी भावेश कुमार और पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के सिमराहा निवासी अक्षय कुमार के रूप में किया गया है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी के पास से मोबाइल भी जब्त किया गया। जिसके आधार पर गांजा व स्मैक के मुख्य सरगना की पहचान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुर्सेला थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की तीन व्यक्ति अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने के लिए तीनघरिया रेलवे ढ़ाला की ओर जा रहा है। सूचना...