लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- बुधवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने विकास खंड नकहा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, अभिलेख व्यवस्था और योजना क्रियान्वयन की संपूर्ण समीक्षा की। विकासखंड में बैठक के दौरान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बीडीओ संगीता यादव को निर्देशित किया कि विकास के लिए उपलब्ध धनराशि का उपयोग नहीं करने वाली दस ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाए। डीएम ने सर्वप्रथम पीएम आवास, स्थापना एवं आवास पटल का निरीक्षण किया। अलमारियां खुलवाईं, अभिलेखों का अवलोकन किया। साथ ही नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका भी जांची गई। इसके बाद कार्यालय परिसर में शौचालय और आधार सेवा काउंटर की क्रियाशीलता भी जांची। गोढ़ी मजरा के दो बच्चों का आधार नामांकन कराया जा...