गाज़ियाबाद, दिसम्बर 23 -- - महामाया स्टेडियम में हुआ जिला स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी ट्रायल गाजियाबाद, संवाददाता। महामाया स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर कुल 10 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार धनुक ने बताया कि ट्रायल में मीत, मनीष, आदित्य कपाड़िया, आशीष, कृष्णा, उत्तम, याहिया, अंशुपाल, आर्यन मिश्रा और मोहल का चयन किया गया है। ये सभी खिलाड़ी 24 दिसंबर को मेरठ स्थित कैलाश प्रकाश स्टेडियम में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रदर्शन करेंगे, उसमें चयनित होने के बाद खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच नदीम और जीवन र...