रुद्रपुर, फरवरी 26 -- दिनेशपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब दस किलो अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी से गांजे की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने स्कूटी को भी सीज कर लिया है। गुरुवार सुबह एसआई प्रदीप शर्मा पुलिस टीम के साथ जाफरपुर मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एएनटीएफ रुद्रपुर की टीम भी मौके पर पहुंच गई। संयुक्त चेकिंग के दौरान काशीपुर रोड की ओर से आ रही ग्रे-ब्लैक रंग की स्कूटी को रोका गया। पुलिस को देख चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मंजीत सिंह (36) पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी रम्पुरा, काशीपुर बताया। स्कूटी की तलाशी लेने पर आगे रखे दो बैगों से गांजा बरामद हुआ। वजन करने पर गांजा 10.239 किलोग्राम ...