रामपुर, अप्रैल 8 -- रामपुर। आखिरकार, एनएचएआई (नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की नींद टूट गई है। हिन्दुस्तान में लगातार सर्विस रोड की बदहाली का मुद्दा उठाए जाने का बड़ा असर हुआ है। एनएचएआई बाईपास के चारों तरफ सर्विस रोड का निर्माण कराएगी। इसके लिए करीब दस करोड़ रूपये की लागत आएगी। मंगलवार को इस बावत शहर विधायक आकाश सक्सेना के साथ ही एनएचएआई के अफसरों ने बाईपास का सर्वे किया। सर्विस रोड का निर्माण होने से लोगों का आवागमन सुलभ हो जाएगा। रामपुर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जीरो प्वाइंट से लेकर शहजादनगर तक बाईपास बना है। रामपुर से बाहर-बाहर निकले इस बाईपास पर सांवरिया बैंक्वेट हॉल के पास बाईपास पर आने जाने के लिए सर्विस रोड बनी हैं। किंतु, काफी समय से सर्विस रोड जर्जर हो गई थी। इस कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रहीं थीं। इस बावत हिन्द...