रायबरेली, फरवरी 28 -- रायबरेली संवाददाता। जिले की सलोन विधानसभा के सिरसिरा गांव के पास लोगों की सुविधा के लिए सई नदी पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। नदी पर पुल का निर्माण सेतु निगम द्वारा किया जा रहा है। पुल के निर्माण पर सेतु निगम द्वारा तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। पुल का निर्माण पूरा हो जाने पर करीब 50 हजार लोगों का आवागमन प्रतापगढ़ के साथ कौशाम्बी और चित्रकूट के लिए आसानी से होगा। अभी तक इस क्षेत्र के लोगों को इन जिलों में जाने के लिए दस किलोमीटर का चक्कर लगाकर परशदेपुर होकर जाना पड़ता है। इस पुल के बन जाने के बाद लोग सीधे सभी तीनों जिले का जा सकेंगें। सिरसिरा गांव में सई नदी पर बनाए जारहे पुल की लागत दस करोडरुपए की है। पुल का निर्माण कराए जाने की मांग क्षेत्रीय लोगों के द्वारा बहुत समय से की जा रही थी। ग्रामीणों की मांग को स्थान...