नोएडा, मार्च 17 -- नोएडा। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्योर इंडिया ट्रष्ट और मैटलाइफ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 10 महिला उद्यमियों को प्रचार्य डॉ. नीरज टंडन व अतिथियों ने सम्मानित किया, साथ ही महिला शिक्षिकाओं व स्टाफ को भी सम्मान दिया गया। इसके बाद महिला सशक्तिकरण पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर सभी को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। एमिटी में हैकथॉन-सुरक्षा मंथन का उदघाटन हुआनोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में मंगलवार को पंजाब एंड सींध बैंक और एमिटी यूनिवर्सिटी द्वारा पीएसबी हैकथॉन-सुरक्षा मंथन का उद्धाटन बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीवा और वाइस चांसलर प्रो. डॉ बलविंदर शुक्ला सहित अन्य अधिकारियों ने किया। हैकथॉन में 400 स...