दस अगस्त से प्रदेशभर में आंदोलन करेगा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ
हरिद्वार, जुलाई 30 -- चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ, चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड ने लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान कर दिया है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि 9 अगस्त तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 10 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन शुरू होगा। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, प्रदेश महामंत्री सुनील अधिकारी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पंत और प्रदेश उपाध्यक्ष नेल्सन अरोड़ा ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पिछले दस वर्षों से पदोन्नति नहीं हुई है। कनिष्ठ सहायक, लैब सहायक, डार्क रूम सहायक एवं ओटी सहायक के पदों पर आईपीएचएस मानकों के अनुरूप वन टाइम सेटलमेंट के तहत पदोन्नति की मांग लंबे समय से लंबित है। उनका कहना है कि इससे सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.